आज़मगढ़: राहुलप्रेक्षा गृह सभागार में UP बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, स्टैटिक,जोनल मजिस्ट्रेट किए गए निर्दश
आजमगढ़ में 22 फ़रवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल मिलने व इसकी गोपनीयता भंग होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराएं। उक्त बातें एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने राहुल प्रेक्षागृह में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर, स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक में कहीं।