मंडला: जिला योजना भवन में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, नाव-डोंगियों का होगा अनिवार्य पंजीयन
Mandla, Mandla | May 22, 2026 आगामी वर्षाकाल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में शुक्रवार दो बजे जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा संसाधनों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में संचालित सभी नाव एवं डोंगियों पंजीयन की बात कही गई।