हरदोई: कब्रिस्तान परिसर में अवैध रूप से बनी दुकानों पर नगर पालिका का बुलडोजर गरजा, 5 अवैध दुकानों को किया ध्वस्त
Hardoi, Hardoi | May 7, 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान परिसर में अवैध रूप से बनी दुकानों पर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से टीनशेड सहित करीब पांच अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हटाए गए ढांचों को नगर पालिका की टीम ने अपने वाहनों में भरकर कब्जे में ले लिया।