भीलवाड़ा: अभिषेक सेन हत्याकांड: सर्व समाज ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, दोषियों को फांसी और CBI जांच की मांग
भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर शनिवार को समस्त सेन समाज और सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें शाहपुरा निवासी अभिषेक सेन की जयपुर में हुई हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।