बिलासपुर: बिलासपुर में वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन,तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दिनांक 20 जून 2026 समय लगभग 12:00 बजे उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा एवं बैगा विकास संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी एवं ग्रामीण जन बिलासपुर तहसील पहुंचे।और कलेक्टर उमरिया के नाम तहसीलदार बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।