छतरपुर: देरी में खेलते समय बच्ची ने निगला ₹5 का सिक्का, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के निकाला
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देरी के रहने वाले भवानीदीन कुशवाहा की 3 साल की बच्ची ने खेलते समय 5 रूपये का सिक्का निगल लिया जो उसकी आहार नली में जाकर फस गया। बच्ची को परिजन छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए,जहां डॉक्टर मनोज चौधरी ने बिना ऑपरेशन के सिक्के को बाहर निकाल दिया और आज 25 अप्रैल शाम 4:00 बजे जानकारी दी है।