नदबई: 132 केवी GSS पर कल होगा मरम्मत कार्य, बिजली रहेगी बंद
नदबई क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली विभाग द्वारा 132 केवी जीएसएस खटोटी पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कृष्णवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा।