शाजापुर: दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका पूरे शहर में चला रही साफ-सफाई अभियान, पानी से की जा रही सड़कों की सफाई
शाजापुर में नगरपालिका द्वारा दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पूरे शहर में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगरपालिका ने शहर की सड़कों को पानी से धोकर उन्हें साफ किया। नगरपालिका टैंकरों के माध्यम से पानी भेजकर शहर के प्रमुख मार्गो को चकाचक करने में जुटी है।