शाजापुर: शाजापुर में एडिशनल एसपी ने सड़क पर बैठकर दीपावली की खरीदारी की, मिट्टी के दीपक भी खरीदे
हर तरफ स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय उत्पाद की खरीदी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता की कवायद चल रही है। इसी के तहत मंगलवार शाम 6 बजे एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने शाजापुर में सड़क पर बैठकर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्थानीय व्यक्ति से खरीददारी की। उन्होंने दीपावली पर रंगोली के रंग व अन्य सामग्री की खरीदारी की। इसके बाद वह स्थानीय दुकानदारों के पास पहुंचे और खरीदी की