शाजापुर: कतवारीया में कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, तीन लोग हुए घायल
शाजापुर कतवारीया के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बुधवार को सुबह 11:बजे मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से जस्सा खेड़ी जाते समय कतवारीया के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें निशा, आकाश, ओर बबिता बाई निवासी इंदौर घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी