शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में 5 दिन का अवकाश, 4 नवंबर से नीलामी कार्य शुरू होगा, किसानों को सूचना दी गई
दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर कृषि उपज मंडी में अवकाश की घोषणा की गई है। मंडी में 30 और 31 अक्टूबर के साथ ही एक व दो और तीन नवंबर रविवार को भी अवकाश रहेगा। मंडी 4 नवंबर सोमवार को खुलेगी और उपज की नीलामी होगी। 4 नवंबर को ही मंडी में भगवान गणेश जी की महाआरती की जाएगी एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा। मंगलवार शाम 6:00 बजे मंडी कर्मचारी ने जानकारी दी।