शाजापुर: जिले में धन्वंतरि जयंती मनाई गई, आयुर्वेद की जानकारी दी गई
नवम आयुर्वेद दिवस एवम् धनवंतरी जयंती के उपलक्ष में जिला आयुष कार्यालय एवं आयुष विंग स्टाफ ने उपस्थित होकर धन्वंतरि जी का पूजन किया।धन्वंतरि जयंती के दिन "स्वास्थ्य से समृद्धि स्वास्थ्य ही समृद्धि "कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर किस प्रकार से निरोगी जीवन प्राप्त किया जा सकता है इसके बारे में जागरूकता की गई।