शाजापुर: धनतेरस पर शहर के बाजारों में ₹15 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार
मंगलवार को बारस-तेरस एक दिन रही। जिसकेे चलते लोगो ने बाजार में निकलकर अपनी जरूरत की चीजों को मुहूर्त के हिसाब से खरीदा। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।ज्वेलरी गोल्ड किचन डेकोरेशन के साथ ही खासकर लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को लेकर ज्यादा रूचि दिखाई । ई बाइक खरीदी में भी लोगों ने खासी रुचि दिखाई। धनतेरस पर करीब 15 करोड़ का व्यापार का अनुमान है।