मंडला: कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला रोजगार समिति की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Mandla, Mandla | May 9, 2026 मंडला में युवाओं के भविष्य को लेकर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने साफ कहा है कि सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि युवाओं को स्थाई रोजगार से जोड़ना ही प्राथमिकता है। शनिवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित जिला रोजगार समिति की बैठक में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रोजगार को लेकर अहम निर्देश दिए।