बुढ़नपुर: जयरामपुर गांव में जाने वाला मुख्य मार्ग टूटकर खराब, ग्रामीण विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
आजमगढ़ जिले की विकासखंड कोयलसा के जयरामपुर गांव में जाने वाली डेढ़ किलोमीटर मुख्य मार्ग खराब हो गया है आज शुक्रवार को 11 बजे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजकुमार यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई