कन्नौज: महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र पर दो परिवारों के बीच हुआ सुलह समझौता, पुलिस के इस कदम से 2 घर बच गए
मंगलवार को महिला थाना कन्नौज परिसर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला कॉन्स्टेबल अनामिका यादव व महिला कॉन्स्टेबल सीमा यादव द्वारा 2 परिवारो को बिखरने से बचाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर मंगलवार को यह कार्यवाही पूरी हुई है।