नवाबगंज: ‘फर्जी मुकदमे तुरंत खत्म हों’ — बाराबंकी में आयोग सदस्य नीरज गौतम का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य श्रीमती नीरज गौतम बाराबंकी पहुंचीं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दलित उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि कानून का इस्तेमाल न्याय दिलाने के लिए हो, किसी निर्दोष को परेशान करने के लिए नहीं।