जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय सर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभागवार योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन तथा जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में चल रहे विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
IPRD Bihar
#begusarai