🚨 दिनारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
दिनारा। थाना दिनारा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 531/20 में करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी लवकुश वंशकार को लगातार प्रयासों के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे जेल वारंट पर उप जेल करैरा भेज दिया गया।
थाना दिनारा पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
#DinaraPolice #KareraPolice #ShivpuriPolice #PoliceAction #WarrantiArrest #BreakingNews #ShivpuriNews #DinaraNews #KareraNews #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Sep 13, 2026