नानपारा: जहरी नहर पुल के पास चोरी के सामान के साथ 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर शनिवार 5 बजे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोलू पुत्र किन्नू निवासी मिहिपुरवा रमजान पुत्र मेराज अली नफीस पुत्र अतीक निवासी नयापुरवा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीनों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।