नानपारा: मटेरा थाने की पुलिस ने दिवाली पर्व के मद्देनज़र शंकरपुर में किया फ्लेग मार्च, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौहरे शनिवार को 6 बजे थाना अध्यक्ष ने फ्लैग मार्च किया। थाना अध्यक्ष ने शंकरपुर सहित अन्य गांव का भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार को सभी लोग सौहार्द पूर्ण से बनाएं। सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराए।