भितरवार: मुख बधिर प्रसूता के साथ नर्स पर प्रसूता के भाई ने लगाए अभद्रता मारपीट करने के आरोप
भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक बार फिर आया एक सनसनी खेज मामला सामने। मामले को लेकर पीड़ित महिला के भाई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत। शिकायत दर्ज होने के बाद सीबीएमओ के संज्ञान में आया मामला तो वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महिला स्वास्थ्य कर्मचारी को दिया कारण बताओं नोटिस।