हमीरपुर: मौदहा नगरपालिका के चेयरमैन को बिना अनुमति आंबेडकर जयंती शोभायात्रा में हाथी पर बैठकर घूमने पर SDM ने जारी किया नोटिस
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा में अम्बेडकर जयंती शोभा यात्रा में बगैर अनुमति के हाथी शामिल कर उस पर बैठ घूमने वाले नगर पालिका परिषद मौदहा के चेयरमैन रजा मुहम्मद को उप जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। यह जानकारी रविवार को आठ बजे मिली है।