बिहटा: नेउरी गांव में पुलिस ने छापा मारकर 960 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | May 1, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरी गांव में छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को 960 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विष्णु देव राय के रूप में की जा रही है। जिसके गिरफ्तारी के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया है।