माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास शिविर के क्रम में आज जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया।
खगड़िया प्रखंड की बेलासिमरी पंचायत में जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर शिविर का निरीक्षण किया। आज के शिविर की थीम "महिला हितैषी पंचायत" रही, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, मद्यनिषेध अभियान के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
Khagaria, Bihar | Jun 28, 2026