रेवदर: रेवदर में बाइक चोरों का आतंक, एक रात में दो बाइकें चोरी, 25 दिनों में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी, पुलिस के हाथ खाली
Reodar, Sirohi | Jun 4, 2026 रेवदर उपखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों से दो बाइकें चोरी कर लीं। क्षेत्र में पिछले 25 दिनों के भीतर आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों और वाहन मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है