गिरिडीह: दुर्गा पूजा को लेकर पचम्बा थाना परिसर में अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक
आगामी दुर्गापूजा को लेकर पचम्बा थाना परिसर में अंचल अधिकारी असलम अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए।