Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

“सेफ क्लिक 2.0” सायबर जागरूकता मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें-पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि = 📅 दिनांक: 06 जुलाई 2026 = 🕕 समय: प्रातः 06:00 बजे = 📍 स्थान: तहसील ग्राउंड, दमोह #damoh

4 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

MORE NEWS

नोहटा में राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई, 70 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई
==
हर शनिवार आयोजित होने वाले जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया जा रहा निराकरण
===

            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नोहटा स्थित कार्यालय में शनिवार को नियमित जनता दरबार एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं एवं आवेदन लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकतम मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

            राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नोहटा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा इस सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का तत्काल निराकरण कर दिया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

            राज्यमंत्री ने कहा जनसुनवाई व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। पहले नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तेंदूखेड़ा अथवा जबेरा जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नोहटा कार्यालय में ही शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।
#damoh

नोहटा में राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई, 70 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई == हर शनिवार आयोजित होने वाले जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया जा रहा निराकरण === प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नोहटा स्थित कार्यालय में शनिवार को नियमित जनता दरबार एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं एवं आवेदन लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकतम मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नोहटा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा इस सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का तत्काल निराकरण कर दिया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री ने कहा जनसुनवाई व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। पहले नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तेंदूखेड़ा अथवा जबेरा जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नोहटा कार्यालय में ही शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी-राज्यमंत्री श्री लोधी
==
राज्यमंत्री श्री लोधी ने किये 1.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
===

            जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत जबेरा के ग्राम चौपरा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 1 करोड़ 13 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

            भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम महुआखेड़ा में 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पौड़ी महाराज सिंह में 14.78 लाख रुपये की लागत से पिलर सहित छत निर्माण, ग्राम चौपरा के चंडी प्रांगण में 25 लाख रुपये की लागत से पिलर सहित छत निर्माण, ग्राम हरदुआ सुम्मेर सिंह में 10 लाख रुपये की लागत से शांति धाम का सौंदर्यीकरण तथा ग्राम चौपरा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 44 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल हैं।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा शिक्षा, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा उनका संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा को विकास के क्षेत्र में प्रदेश की क्रमांक-एक विधानसभा बनाया जाए।

विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी-राज्यमंत्री श्री लोधी == राज्यमंत्री श्री लोधी ने किये 1.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन === जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत जबेरा के ग्राम चौपरा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 1 करोड़ 13 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम महुआखेड़ा में 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पौड़ी महाराज सिंह में 14.78 लाख रुपये की लागत से पिलर सहित छत निर्माण, ग्राम चौपरा के चंडी प्रांगण में 25 लाख रुपये की लागत से पिलर सहित छत निर्माण, ग्राम हरदुआ सुम्मेर सिंह में 10 लाख रुपये की लागत से शांति धाम का सौंदर्यीकरण तथा ग्राम चौपरा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 44 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा शिक्षा, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा उनका संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा को विकास के क्षेत्र में प्रदेश की क्रमांक-एक विधानसभा बनाया जाए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

सभी युवा, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस जनजागरूकता अभियान में सहभागी बनने का आग्रह-एडीशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया
==
मध्यप्रदेश पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के अंतर्गत दमोह पुलिस द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2026, प्रातः 6:00 बजे तहसील ग्राउंड, दमोह से "साइबर अवेयरनेस मैराथन" का आयोजन किया जा रहा है।
#damoh

सभी युवा, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस जनजागरूकता अभियान में सहभागी बनने का आग्रह-एडीशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया == मध्यप्रदेश पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के अंतर्गत दमोह पुलिस द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2026, प्रातः 6:00 बजे तहसील ग्राउंड, दमोह से "साइबर अवेयरनेस मैराथन" का आयोजन किया जा रहा है। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

“सेफ क्लिक 2.0” सायबर जागरूकता मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें-पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि = 📅 दिनांक: 06 जुलाई 2026 = 🕕 समय: प्रातः 06:00 बजे = 📍 स्थान: तहसील ग्राउंड, दमोह #damoh - Damoh News