मुगलसराय: मुगलसराय पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी, सख्ती बरतने का किया ऐलान
आज शनिवार सुबह 9 बजे मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों से जल्द से जल्द सड़क किनारे किए गए कब्जे को हटाने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को बाधित करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।