बांका: बालिका नामांकन व ठहराव को लेकर बांका में हुई अहम बैठक, कई निर्णय लिए गए
Banka, Banka | May 1, 2026 विद्यालयों में बाहर रह गई बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करने के लिए समग्र सेवा संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह 11 00 बजे बांका में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर एवं विभाष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया