सादाबाद: क्षेत्र पंचायत की विकास योजनाओं को लेकर हुई बैठक में 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
जनपद हाथरस की सादाबाद तहसील क्षेत्र के कस्बा सहपऊ स्थित श्री कृष्ण वाटिका में क्षेत्र पंचायत की विकास कार्यों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान करीब 1 करोड रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी मिली।