कोल: खेड़िया रफ़ायतपुर में बंद घर में पति को पत्नी का शव लटका मिला, संदिग्ध सुसाइड से दोनों परिवार परेशान
Koil, Aligarh | Feb 18, 2026 खेड़िया रफायतपुर में बंद घर में पति को उसकी पत्नी का शव लटका मिला है। गांव निवासी पुष्पेंद्र मेहनत मजदूरी करते हैं। 2 साल पहले 21 वर्षीय ज्योति से उनकी शादी हुई थी। मंगलवार को रात में नौकरी करने के लिए अलीगढ़ आए थे। बुधवार प्रात जब वह घर पहुंचे तो घर पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।