कोल: रामघाट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 18, 2026 रामघाट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 45 वर्षीय सुनील रामघाट रोड की एक बुक स्टेशनरी पर काम किया करते थे। सुनील रोजाना की तरह मंगलवार को घर जाने के लिए दुकान बंद कर निकले थे। मंगलवार रात्रि रामघाट रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।