लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी बाजार स्थित चितरंजन रोड के कार्यानंद नगर के समीप से 750 एमएल की 34 बोतल विदेशी शराब, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा।