समदड़ी: सिवाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों से अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Samdari, Barmer | Jan 28, 2024 सिवाना पुलिस की टीम ने रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है l पुलिस टीम ने मिथोड़ा गांव की सरहद से राम किशन पुत्र बागाराम के कब्जे से 28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और कालूराम के कब्जे से कुल 400 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।