रेवदर: रेवदर के मंडार क्षेत्र में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं
Reodar, Sirohi | May 22, 2026 जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंडार थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग दो स्थानों पर कार्रवाई की गई।