वारासिवनी: विधायक ने अस्पताल बिल्डिंग का किया निरीक्षण, लापरवाही पर स्टाफ पर होगी कार्यवाही
बिस्तरीय अस्पताल बिल्डिंग का विधायक विवेक विक्की पटेल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और चिकित्सकों को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी। शराब पीकर ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों पर सस्पेंड की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।