झांसी: झांसी में फर्जी चिटफंड कंपनी का बड़ा खुलासा, 50 युवक-युवतियों को बंधक बनाकर रखा गया, 8 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Sep 5, 2026 झांसी में फर्जी चिटफंड कंपनी की आड़ में युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी दिलाने और ऑनलाइन प्रोडक्ट बिकवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में करीब 50 युवक-युवतियों को रखकर उनसे काम करवाने और ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।