गोवर्धन: थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने गोवर्धन का कार्यभार संभाला, अपराधियों पर नकेल और जनता से समन्वय होगी प्राथमिकता
विनय कुमार मिश्रा को मथुरा पुलिस लाइन से गोवर्धन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। गोवर्धन जैसे धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्र की कमान संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं।