सदर: वाराणसी: रामनगर में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2026 वाराणसी: रामनगर में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने की पहचान कराने की अपील वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित कुत्ता घाट–गोलाघाट के पास गंगा किनारे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक का रंग सावला, शरीर दोहरा है। उसने नीली-सफेद पट्टीदार टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी।