रामगढ़ चौक: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीडीओ ने प्रखंड परिषर में कार्यालय कर्मियों को नशा न करने की दिलाई शपथ
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार 3 बजे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व BDO ने किया। इस दौरान प्रखंड,अंचल,कृषि विभाग, मनरेगा एवं पंचायती राज विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे। सभी कर्मियों ने एक साथ प्रतिज्ञा की कि मैं अपने जिला, अपने राज्य और अपने देश को नशा मुक्त रखने में हर संभव प्रयास करूंगा।