बासोदा: बासौदा के बरेठ रोड पर लोडिंग ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारी, युवक घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Basoda, Vidisha | Dec 28, 2024 शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के बरेठ रोड पर एक लोडिंग ऑटो चालक ने मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक को चोटें आई है अस्पताल से प्राप्त तहरीर की जांच के उपरांत बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है