अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, कुण्डेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सवाई माधोपुर। जिले की कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भूरी पहाड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पास दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले रवि बैरवा (28) पुत्र हरिप्रसाद बैरवा, निवासी भूरी पहाड़ी, थाना कुण्डेरा को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी रिवॉल्वर बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप कुमार, एसआई विजयसिंह, एसआई शिवपाल, कांस्टेबल कुम्भा राम, अमित एवं लक्ष्मण की सराहनीय भूमिका रही।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 4, 2026