रामगंजमण्डी: पीपल्दा में 'सरकार आपके द्वार' शिविर का आयोजन, मंत्री ने की जनसुनवाई और समस्याओं का निस्तारण किया
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को खैराबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पीपल्दा में जनसुनवाई की। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम तक चला। शिक्षा मंत्री ने जन समस्याओं की प्रभावी तरीके से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समस्याओं के तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।