रामगंजमण्डी: रॉयल्टी की अवैध वसूली के खिलाफ ट्रैक्टर मालिक ने पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस ने की समझाइश
रामगंजमंडी के चेचट में रॉयल्टी की अवैध वसूली के खिलाफ एक युवक ने पानी की टँकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। और युवक को समझाइश कर नीचे उतारा। मामला शनिवार शाम करीब 5:30 बजे का है। टैक्टर व डम्फर मालिको ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से रॉयल्टी वसूली की जा रही है। सरकारी दर 38 रुपए प्रति टन है।