रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा, 30 फीट का तिरंगा लेकर 3 किमी चले मंत्री मदन दिलावर
रामगंजमंडी में भाजपा ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ शहीद भगत सिंह स्मारक से हुआ। जहां राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में 30 फीट का तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। रैली 3 किलोमीटर के मार्ग पर चली।