इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन सेन्ट्रल स्कूल में परीक्षा देने आई एक छात्रा बेहोश हो गयी। परीक्षा केन्द्र पर छात्रा के बेहोश होने के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी डा. सागर कुमार ने बताया कि छात्रा घबराहट में बेहोश हो गयी थी। उसका इलाज किया गया है। वह खतरे से बाहर है।