नरकटियागंज के हरदिया चौक अवस्थित फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक में डेढ़ साल पहले हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव निवासी गंभीर कुमार यादव के रूप में की गयी है।