नरकटियागंज: नरकटियागंज के जयमंगलापुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर में एक विवाहिता को उसके ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृत महिला की पहचान जयमंगलापुर गांव निवासी नजारूल मियां उर्फ छोटू मियां की 35 वर्षीय पत्नी जुबैदा खातून के रूप में की गई। घटना रविवार की देर रात्रि की बताई जाती है। मृत महिला के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान तथा गला सुजा हुआ मिला हैं।