नरकटियागंज नगर के एक मुहल्ले की रहने वाली छात्रा गायब हो गई है। मामले में छात्रा के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उसकी पुत्री ट्युशन पढ़ने जाने के दौरान गायब हो गई। हालांकि खोजबीन के क्रम में पता चला है कि शादी का झांसा देकर प्रकाश नगर के एक युवक ने उसका अपहरण बहला फुसलाकर कर लिया है।